ढीमरखेड़ा: सेहरा टोला के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बर्तन धुलवाने के मामले में जांच के आदेश
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के आदिवासी अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी के सेहरा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों से मिड डे मील के दौरान बर्तन धुलवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है मामला सामने आने के बाद जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ आरती यादव और बीआरसी प्रेम कोरी को दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा