Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap

श्रीनाथजी प्रभु की अटूट भक्ति और सेवा का एक सुंदर क्षण! श्रीनाथजी ​उदयपुर मंदिर के अधिकारी श्री अनिल सनाढ्य जी की ओर से कराया गया अलौकिक मनोरथ। ​#Shreenathji #Pushtimarg #Devotion #UdaipurDiaries

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ  निगम में किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश।

आवेदकों को बांटे पट्टे।
सभी विभागीय अधिकारियों से ली शिविर की जानकारी।
प्रभारी सचिव ने की आवेदकों से वार्ता।

उदयपुर। शुक्रवार को  शिविर के सातवें दिन उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संचालित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। 
शिविर प्रभारी दिनेश कुमार मंडोवरा ने बताया कि प्रभारी सचिव ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने वहां उपस्थित आमजन को एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह शिविर राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित हेतु आयोजित किया गया है। किसी भी शहर वासी को नगर निगम से संबंधित कोई भी कार्य बकाया है तो वह व्यक्तिअपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर अपना कार्य संपन्न करावा सकता है। शिविर में उपस्थित निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों के कार्य संपन्न करेंगे। सभी शहरवासी अपने परिचितों को इस शहरी सेवा शिविर में बारे में जानकारी देवे जिससे उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सकें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन के आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।
आवेदकों को बांटे पट्टे।
नगर निगम शहरी सेवा शिविर निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ कैलाश प्राजापत, शीला बेरा, हिम्मत सिंह, कैलाश साहू, रंजना जोशी, हरिशंकर कुमावत आदि पात्र लाभार्थियों को भू स्वामित्व संबंधी पट्टे भी वितरित किए। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें अपने वर्षों पुराने कार्यों का सरल एवं त्वरित समाधान मिला है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के समाधान तथा जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
140 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी
शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 149 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 140 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है।
लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो लंबे समय से लंबित थे। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है।
इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 7 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए।

प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ निगम में किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, दिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश। आवेदकों को बांटे पट्टे। सभी विभागीय अधिकारियों से ली शिविर की जानकारी। प्रभारी सचिव ने की आवेदकों से वार्ता। उदयपुर। शुक्रवार को शिविर के सातवें दिन उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संचालित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविर प्रभारी दिनेश कुमार मंडोवरा ने बताया कि प्रभारी सचिव ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी एवं उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने वहां उपस्थित आमजन को एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह शिविर राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित हेतु आयोजित किया गया है। किसी भी शहर वासी को नगर निगम से संबंधित कोई भी कार्य बकाया है तो वह व्यक्तिअपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर अपना कार्य संपन्न करावा सकता है। शिविर में उपस्थित निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों के कार्य संपन्न करेंगे। सभी शहरवासी अपने परिचितों को इस शहरी सेवा शिविर में बारे में जानकारी देवे जिससे उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सकें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन के आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। आवेदकों को बांटे पट्टे। नगर निगम शहरी सेवा शिविर निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव टी रविकांत ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के साथ कैलाश प्राजापत, शीला बेरा, हिम्मत सिंह, कैलाश साहू, रंजना जोशी, हरिशंकर कुमावत आदि पात्र लाभार्थियों को भू स्वामित्व संबंधी पट्टे भी वितरित किए। पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें अपने वर्षों पुराने कार्यों का सरल एवं त्वरित समाधान मिला है। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के समाधान तथा जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। 140 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 149 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 140 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है। लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो लंबे समय से लंबित थे। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 7 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

अजमेर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

अजमेर, 19 जून। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल कार्यालय में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक एवं यात्री संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा रेल मंत्रालय द्वारा नामित सदस्यों ने भाग लेकर रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने मंडल में संचालित विशेष एवं वाणिज्यिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। उपस्थित प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, डिब्बों की संख्या बढ़ाने, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने, आरओबी-आरयूबी निर्माण, प्लेटफॉर्म शेल्टर विस्तार, अतिरिक्त टिकट खिड़कियां खोलने तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
समिति अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें यथासंभव क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में मसूदा, ब्यावर, सुमेरपुर-जवाई बांध, फालना, भीलवाड़ा एवं उदयपुर क्षेत्र से छह सदस्यों ने भाग लिया। इनमें आर.के. जैन (मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भीलवाड़ा), राकेश कसेरा, पवन तालेसरा (उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स), प्रमोद कुमार झंवर (मारुति सेवा समिति, उदयपुर), ओमप्रकाश पालीवाल (सांसद उदयपुर प्रतिनिधि) तथा श्याम अग्रवाल (सांसद जालौर प्रतिनिधि) शामिल रहे।
बैठक में रेलवे प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अशोक कुमार मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अजमेर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा अजमेर, 19 जून। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल कार्यालय में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक एवं यात्री संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा रेल मंत्रालय द्वारा नामित सदस्यों ने भाग लेकर रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने मंडल में संचालित विशेष एवं वाणिज्यिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। उपस्थित प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव एवं विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, डिब्बों की संख्या बढ़ाने, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या बढ़ाने, आरओबी-आरयूबी निर्माण, प्लेटफॉर्म शेल्टर विस्तार, अतिरिक्त टिकट खिड़कियां खोलने तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें यथासंभव क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मसूदा, ब्यावर, सुमेरपुर-जवाई बांध, फालना, भीलवाड़ा एवं उदयपुर क्षेत्र से छह सदस्यों ने भाग लिया। इनमें आर.के. जैन (मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भीलवाड़ा), राकेश कसेरा, पवन तालेसरा (उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स), प्रमोद कुमार झंवर (मारुति सेवा समिति, उदयपुर), ओमप्रकाश पालीवाल (सांसद उदयपुर प्रतिनिधि) तथा श्याम अग्रवाल (सांसद जालौर प्रतिनिधि) शामिल रहे। बैठक में रेलवे प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अशोक कुमार मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

प्रदेश कांग्रेस नेता प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर चोरी

उदयपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के हुंडर गांव स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पर्यावरण संरक्षण) प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फार्म हाउस पर पहुंचे लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर फार्म हाउस से नकद 12,300 रुपये, स्टील के बर्तन तथा फ्रिज में रखा सामान चुराकर ले गए।
घटना की सूचना तत्काल बड़गांव पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्रदेश कांग्रेस नेता प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर चोरी उदयपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के हुंडर गांव स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पर्यावरण संरक्षण) प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फार्म हाउस पर पहुंचे लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर फार्म हाउस से नकद 12,300 रुपये, स्टील के बर्तन तथा फ्रिज में रखा सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना तत्काल बड़गांव पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण,
मदार नहर की सफाई एवं रूप सागर तालाब के सीमांकन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मदार नहर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित नगर की सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की लेकिन नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर नहर में जमे कचरे एवं अवरोधों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानसून  जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर असंतोष जताया और जल्द से जल्द अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नहर को पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर सहित अन्य जलाशयों तक पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रूप सागर तालाब क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर ने तालाब की मूल सीमा को संरक्षित रखने एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोकने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब क्षेत्र के संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
इस अवसर पर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, लखनलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण, मदार नहर की सफाई एवं रूप सागर तालाब के सीमांकन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मदार नहर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित नगर की सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की लेकिन नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर नहर में जमे कचरे एवं अवरोधों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानसून जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर असंतोष जताया और जल्द से जल्द अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नहर को पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर सहित अन्य जलाशयों तक पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रूप सागर तालाब क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर ने तालाब की मूल सीमा को संरक्षित रखने एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोकने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब क्षेत्र के संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा। इस अवसर पर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, लखनलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

श्रीनाथजी प्रभु की अटूट भक्ति और सेवा का एक सुंदर क्षण! श्रीनाथजी ​उदयपुर मंदिर के अधिकारी श्री अनिल सनाढ्य जी की ओर से कराया गया अलौकिक मनोरथ। ​#Shreenathji #Pushtimarg #Devotion #UdaipurDiaries - Badgaon News