शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में हीरो मोटोकॉर्प नीमराना द्वारा कैंपस प्लेसमेंट आयोजित
-
19 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
---
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, टीकमगढ़ में आज दिनांक 24 जून 2026 को देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प द्वारा आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न ट्रेडों के 42 योग्य अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर कुल 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को 19,988 रूपये प्रतिमाह वेतनमान पर नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है। इस सफल प्लेसमेंट अभियान से संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर मिला है तथा यह संस्था की रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026