सेवढ़ा: सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा, सेवढ़ा एसडीएम ने नदी किनारे के गांवों का निरीक्षण किया
Seondha, Datia | Sep 5, 2026 सेवढ़ा सिंध नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम अशोक अवस्थी और तहसीलदार दीपक यादव ने गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी, नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर सहित राजस्व अमले के साथ आज शनिवार 12 बजे गोराघाट, सुनारी और पाली क्षेत्र का भ्रमण कर नदी किनारे की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सरपंच, सचिव, पटवारी और ग्रामीणों से जन संवाद किय