डंडारी: तेतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिला की इलाज के दौरान मौत
बुधवार को डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान मोहनपुर वार्ड संख्या एक निवासी नीतीश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है