पयागपुर: देवनपुर मोड़ के पास से 190 ग्राम अवैध चिप्पड़ के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विशेश्वरगंज थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक रूवाब अली द्वारा शनिवार देर रात को देवनपुर के पास 190ग्राम अवैध चिप्पड़ के साथ अभियुक्त छोटू पासी निवासी खरगौरा जनूब से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने जानकारी देते हुवे रविवार शाम 6बजे बताया कि अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।