भंडरा: भंडरा के सेंगरा टोली गांव में बेटे ने कुदाल से पिता और पत्नी की हत्या की, 3 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार अहले सुबह लगभग 5:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद में एक सनकी बेटे ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, जबकि अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।