हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने पथरी क्षेत्र से एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार, 10 ग्राम इसमें की बरामद
पथरी थाना पुलिस ने पथरी क्षेत्र से आज दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला स्मैक तस्कर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आज ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।