हरिद्वार: जिला अस्पताल में BJP विधायक आदेश चौहान और समर्थकों के प्रदर्शन मामले में 150 अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
22 मार्च की शाम को जिला अस्पताल में BHEL रानीपुर से BJP विधायक आदेश चौहान और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक आदेश चौहान ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार को हटाने के लिए धरना दिया था।