राजनांदगांव: जिला पंचायत सीईओ ने गंदगी पाए जाने पर तीन सचिवों पर जुर्माना लगाने की की कार्रवाई
राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने राजनांदगांव जिले अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र का दौरा एवं निरीक्षण के दौरान जिले के तीन ग्राम पंचायतों भोड़िया,खुर्सीपार और नदिया पंचायत में गंदगी पाए जाने पर तीनों सचिव पर ₹250 पृथक पृथक जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है और गंदगी ना हो इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जिला पंचायत सीईओ द्वारा दी गई है।