राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर और अन्य अधिकारी हुए शामिल
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के सीईओ लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सभी जिलों डीईओ की बैठक ली।इस दौरान राजनांदगांव कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।