राजनांदगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण किया आयोजित
राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल पर कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान के तहत छुरिया,डोंगरगांव और राजनांदगांव विकासखंड में अभियान के संचालन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया।इस दौरान कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने जन भागीदारी से संघन अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई।