कुंडा: मवई स्थित नर्सिंग होम के पीछे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार के आक्रोशित सदस्यों ने किया हंगामा
मानिकपुर के साहू मई बिछलहला गांव निवासी 45 वर्षीय वंशीलाल शनिवार को शाम 4 बजे वह कुंडा के मवई स्थित एक नर्सिंग होम में मजदूरी करने गया था। वह फावड़ा लेकर साफ सफाई करने नर्सिंग होम के पीछे गया था। जहाँ खुला तार जमीन पर गिरा था। सफाई के दौरान 5बिजली तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। परिजनो ने हंगामा काटा।