कुंडा: मोहर्रम के पहले, विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को भदरी राजमहल में किया गया हाउस अरेस्ट
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगो को मोहर्रम के पहले भदरी राजमहल में हाउस अरेस्ट किया गया है। शनिवार शाम 4 बजे जिला प्रशासन द्वारा राजमहल के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया है। बता दे की मोहर्रम के दिन शेखपुर हनुमान मंदिर पर भंडारा करने को लेकर 2016 से अब तक 8 बार राजा उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट किया जा चुका है।