पोड़ैयाहाट: धर्मोडीह पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के बाद 188 चौकीदारों की बहाली का रास्ता साफ
धर्मोडीह स्थित पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक पासिंग आउट परेड पूरा करने के बाद सोमवार को 188 चौकीदारों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। खचाखच भरे पंडाल और लकदक ड्रेसों के साथ सुंदर परेड का नमूना देखने को मिला। गोड्डा के पुलिस कप्तान और उपायुक्त ने नए चौकीदारों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।