Public App Logo
1 जुलाई को डॉक्टर-डे पर सिरसा के चिकित्सकों ने झाड़ू उठाकर सफाई का संदेश दिया था… आज वही संदेश फिर याद आ रहा है। आज सिरसा की सड़कों, गलियों और बाजारों में पसरा कूड़ा देखकर महसूस होता है कि उस दिन दिया गया संदेश कितना जरूरी था। डॉक्टर साहब और अभियान में शामिल सभी लोगों से आग्रह है-उस संदेश को सिर्फ एक दिन की तस्वीर न रहने दें, अब इसे रोजमर्रा की आदत बनाएं। सफाई केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है। कूड़ा जहां-तहां न फेंकें, दूसरों को भी रोकें और अपने शहर को स्वच्छ रखने में भागीदार बनें। 1 जुलाई का संदेश आज सिरसा की हालत के सामने फिर खड़ा है-अब इसे अमल में लाने की जरूरत है। #सिरसा #स्वच्छसिरसा #सफाई #जागरूकता #डॉक्टर्सडे - Sirsa News