Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

जागरूकता

#धनबाद : #नशा #मुक्त #समाज के #लिए #धनबाद #जिला #प्रशासन की #पहल, #एसएसपी और #डीडीसी ने #जागरूकता #रथ को #हरी #झंडी #दिखाकर #किया #रवाना

#धनबाद : #नशा #मुक्त #समाज के #लिए #धनबाद #जिला #प्रशासन की #पहल, #एसएसपी और #डीडीसी ने #जागरूकता #रथ को #हरी #झंडी #दिखाकर #किया #रवाना

Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 15, 2026

#बोकारो : #पर्यावरण #संरक्षण की #अलख #जगाता #कथारा #क्षेत्र, #विश्व #पर्यावरण #दिवस पर #जागरूकता #सम्मान एवं #भव्य #वृक्षारोपण #अभियान का #आयोजन

बोकारो जिला के के सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "ActionForClimate एक्शनफ़ोर्सलीमा ते थीम के तहत भव्य जागरूकता समारोह और व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कथारा क्षेत्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बना दिया। महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा हुई, शपथ ली गई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक संचालन बिनोद कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब सिर्फ सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जरूरत बन गया है। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा बचत और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
 स्टाफ ऑफिसर पर्यावरण एस.एस. पाल ने कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन किया। उन्होंने "ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन" विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया कि दुनिया का औसत तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सूखा, बाढ़ और असामान्य मौसम जैसी आपदाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा संरक्षण और वृक्षारोपण को समय की मांग बताया।महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने पर्यावरण ध्वज का ध्वजारोहण किया और कोल इंडिया अध्यक्ष का पर्यावरण संदेश सुनाया। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का खास आकर्षण डीएवी स्वांग और डीएवी कथारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान रहा। विजेताओं को प्रमाण-पत्र, उपहार के साथ एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया, ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर अभिजीत दत्ता, आर.के. बरनवाल, विजय कुमार, अजीत कुमार, ऋषभ कुमार, जे.पी.एन. सिंह, राहुल कुमार, अनमोल टोप्पो, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

#बोकारो : #पर्यावरण #संरक्षण की #अलख #जगाता #कथारा #क्षेत्र, #विश्व #पर्यावरण #दिवस पर #जागरूकता #सम्मान एवं #भव्य #वृक्षारोपण #अभियान का #आयोजन बोकारो जिला के के सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "ActionForClimate एक्शनफ़ोर्सलीमा ते थीम के तहत भव्य जागरूकता समारोह और व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कथारा क्षेत्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बना दिया। महाप्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा हुई, शपथ ली गई और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक संचालन बिनोद कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब सिर्फ सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जरूरत बन गया है। उन्होंने कर्मचारियों और विद्यार्थियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा बचत और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। स्टाफ ऑफिसर पर्यावरण एस.एस. पाल ने कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन किया। उन्होंने "ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन" विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया कि दुनिया का औसत तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सूखा, बाढ़ और असामान्य मौसम जैसी आपदाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा संरक्षण और वृक्षारोपण को समय की मांग बताया।महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने पर्यावरण ध्वज का ध्वजारोहण किया और कोल इंडिया अध्यक्ष का पर्यावरण संदेश सुनाया। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का खास आकर्षण डीएवी स्वांग और डीएवी कथारा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान रहा। विजेताओं को प्रमाण-पत्र, उपहार के साथ एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया, ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर अभिजीत दत्ता, आर.के. बरनवाल, विजय कुमार, अजीत कुमार, ऋषभ कुमार, जे.पी.एन. सिंह, राहुल कुमार, अनमोल टोप्पो, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 5, 2026

Latest जागरूकता News Videos - Watch the Latest News of June 23, 2026 | Public App