सागर नगर: नगर में धूम धाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
शहर में रविवार को गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस दौरान सुबह से ही शहर के प्रमुख देवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती देखी गई बात करे शहर के बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर की तो यहां हजारो की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे साथ ही मंदिर के महंत श्री 1008 घनश्याम दास जी महाराज से दीक्षा लेने लोग पंहुंचे ।