गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में खाद की कालाबाजारी रोकने और माही का पानी बाहर न ले जाने की मांग
भारत आदिवासी पार्टी ब्लॉक गांगडतलाई ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आदिवासी क्षेत्रों रासायनिक खाद की कालाबाजारी रोकने, एमआरपी से अधिक कीमत वसूली पर रोक लगाने, दोषी विक्रेताओं के खिलाफ फारंगाई और ग्राम पंचायत स्तर के लैम्पस और सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।