भितरवार: पचौरा में ₹20 लाख की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया
भू माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन का अभियान पूरी सख़्ती के साथ जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान के कड़े रुख बाद भितरवार अनुभाग में राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पचौरा में करीब 20 लाख रुपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्यवाही के बाद से ही क्षेत्र के भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुए है।