पचपदरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार रात 8:00 बजे जानकारी देते बताया गया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।