पोड़ैयाहाट: लीलादह से पहुंचे मुहर्रम अखाड़े का विधायक प्रदीप यादव ने बोहरा में किया स्वागत, कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
लीलादह ग्राम से पहुंचे मुहर्रम अखाड़े का विधायक प्रदीप यादव ने शनिवार को बोहरा में जोरदार स्वागत।किया।इस दौरान कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।विधायक — प्रदीप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे त्योहार और परंपराएं समाज को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। बोहरा गांव में लीलादह के अखाड़े का यह आगमन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करता है।