भोरे: कल्याणपुर में पुलिस ने छापेमारी कर शराब माफिया को किया गिरफ्तार, भोरे में 4 और श्रीपुर में 1 आपराधिक इतिहास है दर्ज
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भोरे थाने में चार तथा श्रीपुर थाने में एक शराब कांड का आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर निवासी भोला यादव बताया जा रहा है।