भोरे: कल्याणपुर गांव में दहेज में ₹5 लाख नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, केस दर्ज
भोरे कल्याणपुर गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकल दिया गया। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने भोरे थाने प्राथमिकी दर्ज करायी है। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलूर गांव निवासी कलीमुल्लाह ने अपनी पुत्री की शादी पांच मई को भोरे के रखदार खान के साथ मुस्लिम रीति रीवाज से हुआ।