भोरे: भोरे- भिंगारी मुख्य पथ पर सिसई गांव के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी
भोरे- भिंगारी मुख्य पथ पर सिसई गांव के समीप बाइक सवार ने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि भाटपार रानी के तपेश्वर प्रसाद साइकिल से भोरे की तरफ आ रहे थे।