भोरे: भोरे के कुकुरभुका गांव स्थित सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में गोरखपुर में मौत हो गयी। वहीं मामले को लेकर मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है। पूर्व में कुकुरभुका गांव के समीप सत्येंद्र यादव को दूध लेकर जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दिया था।