सलूणी उपमंडल के जिलाड़ी में चिरानी की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा टला, पेड़ गिरने से गाड़ी व मकान क्षतिग्रस्त
सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत भांदल के जिलाड़ी क्षेत्र में पेड़ काटते समय कथित तौर पर चिरानी की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेड़ अचानक एक गाड़ी और मकान पर जा गिरा, जिससे दोनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति की जान को नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काटने के दौरान पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई, जिसके चलते पेड़ गलत दिशा में गिर गया।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पेड़ काटने के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी #Salooni #Chamba #BreakingNews #PahadiNews #सुरक्षा #सलूणी #चंबा
Chamba, Chamba | Sep 8, 2026