:
🚨 ब्रेकिंग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा-पत्थर, यात्रा रोकी गई
🌧️ रुद्रप्रयाग: देर रात हुई बारिश के बाद केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
⚠️ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में श्रद्धालुओं को रोक दिया है।
📍 क्षेत्र में बारिश जारी होने के कारण फिलहाल मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
🙏 श्रद्धालुओं से अपील: मौसम और पैदल मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आगे जाने का प्रयास न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#Kedarnath #KedarnathYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #KedarnathDham #BreakingNews #WeatherUpdate #YatraUpdate
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 12, 2026