भीलवाड़ा: पन्नाधाय के इतिहास से कथित छेड़छाड़ पर गुर्जर समाज ने भीलवाड़ा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा, समस्त गुर्जर समाज जिला भीलवाड़ा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तक "भारत के नारी रत्न" में मेवाड़ की अमर वीरांगना एवं त्याग की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय के इतिहास एवं जातीय पहचान से संबंधित कथित तथ्यात्मक त्रुटियों को लेकर जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के माध्यम से भारत सरकार को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।