हुसैनाबाद: हुसैनाबाद की प्रमुख अनुमंडल रोड बदहाल: गड्ढों और जलजमाव से राहगीर परेशान
हुसैनाबाद। शहर की बेहद महत्वपूर्ण अनुमंडल रोड इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अस्पताल, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार