गंगधार: चौमहला में संचालित अन्नपूर्णा रसोई हुई बंद, ज़रूरतमंद लोग व मज़दूर हो रहे परेशान
राज्य सरकार द्वारा चौमहला बस स्टेंड पर संचालित अनपूर्णा रसोई गत 14 जून से बंद होने से गरीब निर्धन मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सुबह शाम लोग भोजन के लिए यहां आते है लेकिन निराश वापस लौट रहे है, स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन लोग भोजन के लिए यहां आ रहे है लेकिन निराश वापस लौट रहे है। वित्तीय हानि के कारण इसे बंद कर दिया गया है।