गंगधार: बिलखेड़ी गांव में युवक पर की फायरिंग, आरोपी मौके से फरार
उन्हैल थाना क्षेत्र के बिलखेड़ी में एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सुरेशसिंह ने भारतसिंह को गोली मारकर घायल कर दिया वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।