गंगधार: रावतपुरा गांव में फसल में दवा छिड़कने गया युवक हुआ बेहोश, उपचार के दौरान हुई मौत
रावतपुरा गांव में भिंडी की फसल में दवा का छिड़काव करते समय युवक की तबीयत बिगड़ गई, परिजनों उसे चिकित्सालय लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया युवक बाबूलाल फसल में दवा छिड़क रहा था इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ कर दी है