गंगधार: चौमहला में वैष्णव बैरागी समाज द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
चौमहला में वैष्णव बैरागी जनकल्याण सेवा समिति के नेतृत्व में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लाभमुनी नैत्र चिकित्सालय मन्दसौर की टीम द्वारा निः शुल्क जांच के साथ निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में 164 मरीजों की जांच की गई। जिनमें से 60 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया।