मुशहरी: लॉटरी व्यवसाय से 5 लाख रंगदारी मांगने मामले में पांच व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर में 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले पांच सातीर बदमाशों को अलग अलग थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इनके पास रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन, कारतूस और पेन ड्राइव जप्त किया है।