स्विट्ज़रलैंड में गूंजेगी भारत के आदिवासियों की आवाज: सांसद राजकुमार रोत करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
बांसवाड़ा–डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में 13 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र (UN) के 'आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ मंच' (EMRIP) के 19वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद रोत ने बताया कि, वैश्विक मंच पर जल, जंगल, जमीन, पांचवीं व छठी अनुसूची, वनाधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विस्थापन जैसे गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने देश के आदिवासी समाज, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे अपने महत्वपूर्ण सुझाव भेजें, ताकि भारत के मूल निवासियों की वास्तविक आवाज और समस्याओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
#RajkumarRot #BanswaraDungarpur #Geneva #UnitedNations #UN EMRIP2026