पंडारक: पंडारक में कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
Pandarak, Patna | Jul 11, 2026 पंडारक प्रखण्ड के भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर गाँव में एक वृद्ध की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय बिसर महंतों के रूप में हुई है। मृतक की बहू ने शनिवार रात 8 बजे बताया कि वह सुबह शौच के लिए निकले उसके बाद जब दोपहर तक खाने के लिए घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। शाम को जब कुँए के पास उनकी लाठी रखी हुई देखी तो शक हुआ। फिर कुँए से निकाला।