मुरैना नगर: एमएल फूड लिमिटेड फैक्ट्री के विरुद्ध किसानों ने फिर से कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया, कार्रवाई न होने से किसानों में आक्रोश
नूराबाद थाने के करुआ गांव में संचालित एमएल फूड लिमिटेड फैक्ट्री के संचालक द्वारा लगातार जहरीला पानी अभी भी निकाला जा रहा है। जिस कारण पहले ही किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल नष्ट हो चुकी है।जिला प्रशासन को दो दिन पूर्व किसानों ने ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।आज फिर एक बार किसानों ने जहरीले पानी को रोके जाने की मांग कर ज्ञापन दिया है।