मुरैना नगर: नाली के विवाद पर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जिले के थाना माता बसैया के अंतर्गत रजई का पूरा गांव में आज सुबह दो पक्षों में नाली के विवाद पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।