मुरैना नगर: पुलिस भर्ती के फिजिकल की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा
आज दोपहर 12 बजे से काफी संख्या में युवक सर्किट हॉउस परिसर से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ उन्होंने शांतिपूर्ण ज्ञापन सौंपा।नौजवानों का कहना है कि 30 सितम्बर से 5वीं बटालियन में पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल होना है,जो 30 सितम्बर के साथ-साथ 01-02 अक्टूबर को भी कराया जाएगा। इस समय मौसम खराब है,इसलिए पुलिस भर्ती की फिजिकल की तारीख को बढ़ा दिया जाये?