मुरैना नगर: सिद्ध नगर की परशुराम कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गला घोंटकर फांसी पर लटकाने का आरोप
सिटी कोतवाली के अंतर्गत सिद्ध नगर परशुराम कॉलोनी में विगत रात्रि 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फांसी पर लटकी लाश मिली है।परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट कर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और लाश को फांसी पर लटका दिया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।