मुरैना नगर: शहर निवासी नमिता सिंह तोमर को निर्वाचन प्रतियोगिता पर लिखे स्लोगन के लिए मिला प्रथम पुरस्कार, ADM ने किया पुरस्कृत
लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के लोगों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता शुरू की थी। इस प्रतियोगिता में चुनाव जागरूकता से जुड़े स्लोगन ऑन लाईन आमंत्रित किए गए थे।इस प्रतियोगिता में मुरैना शहर की बेटी नमिता सिंह तोमर ने भी अपना स्लोगन भेजा था।चंबल की बेटी ने प्रदेश में पहला स्थान मिला है,एमपी में ये उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती बेटी है।