रावाभाठा, बिरगांव वार्ड नंबर 11 में जलकुंभी के कारण नाली जाम और जलभराव की समस्या सामने आई है। तालाब से जलकुंभी नाली में पहुंचकर फंस रही है, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है। नाली ओवरफ्लो होने के बाद गंदा पानी घरों में घुस रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी के साथ सांप भी घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि बरसात से पहले तालाब और नाली की व्यवस्थित सफाई क्यों नहीं कराई गई? पार्षद ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
📍 रावाभाठा, बिरगांव | वार्ड नंबर 11
#रावाभाठा #बिरगांव #वार्ड11 #Birgaon #Rawabhata BirgaonNews RaipurNews Jalkumbhi NaliJam WaterLogging DrainageProblem ChhattisgarhNews LocalNews BirgaonTimes