नंदलाल के निधन पर शोक, भटियात में ढोल-नगाड़ों से स्वागत! मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर भाजपा नेता जय सिंह ने उठाए सवाल
जय सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के निधन से पार्टी और उनके परिवार में शोक की स्थिति थी, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का भटियात विधानसभा क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत करवाना उचित नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उद्घाटन और अन्य सरकारी कार्यक्रम इतने जरूरी थे कि उन्हें दो-तीन दिन के लिए भी स्थगित नहीं किया जा सकता था?
उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री से संवेदनशीलता और शोक की घड़ी में मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। उनके अनुसार, इस घटनाक्रम से कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और सोच पर सवाल खड़े होते हैं
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026