मोठ: समथर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 61 वर्षीय महिला को टक्कर मारी, चालक फरार
Moth, Jhansi | Nov 28, 2026 झांसी के समथर थाना क्षेत्र के लोहागढ़ गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 61 वर्षीय कृष्णा कुमारी की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर महिला पशुओं को लेकर जा रही थीं, तभी साकिन की ओर से पीपरी जा रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल महिला को ग्रामीण निजी वाहन से सीएचसी समथर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुल