भभुआ: भभुआ चमनलाल स्थित शिव मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरों ने उड़ाए रुपए व बर्तन
Bhabua, Kaimur | Aug 13, 2025 भभुआ चमनलाल स्थित शिव मंदिर के दान पेटी को तोड़कर चोरों ने रुपए एवं बर्तन लेकर भाग निकले। आज बुधवार को 3 बजे वार्ड 17 के वार्ड पार्षद मनेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात पुजारी मंदिर बंद कर सोने चले गए थे। इसी बीच चोर आए और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए और पीतल के बर्तन चोरी कर भाग निकले। चोरों का एक चाकू दान पेटी के समीप गिरा मिला है।