भभुआ: भभुआ पटेल कॉलेज में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मारपीट के बाद कार्रवाई की जाएगी, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Aug 13, 2025 भभुआ पटेल कॉलेज मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलने के दौरान जीत के बाद हारी हुई टीम ने एक टीम को मारपीट कर घायल कर दिया था। बुधवार को 3 बजे भभुआ एसडीपीओ उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भभुआ पटेल कॉलेज परिसर में शिक्षा विभाग के द्वारा खेल प्रतियोगिता हो रहा था। जिसमें दुर्गावती के बच्चे कबड्डी में हार गए थे। उसी को लेकर सबार की टीम को मारपीट किया था।