भभुआ: कबार गांव में एक जहरीले सांप ने एक व्यक्ति को डंसा, 8 दिन बाद हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Aug 13, 2025 भभुआ प्रखंड के कबार गांव में एक व्यक्ति को जहरीला सांप ने काट लिया जहां 8 दिन बाद उसकी मौत हुई है। आज बुधवार को 11:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव निवासी स्वर्गीय राममूरत राम के 36 वर्षीय पुत्र योगी राम के रूप में हुई है। घर में बेड पर व्यक्ति सोया हुआ था।