धोरैया: बेलडीहा और अहीरो गांव के बीच चलती कार में लगी आग, सवार लोग बाल-बाल बचे
Dhuraiya, Banka | May 30, 2025 थाना क्षेत्र के बेलडीहा एवं अहिरो गांव के बीच गुरूवार की देर रात चलती कार में आग लगने से कार धू धू कर जल गया.कार सवार भागलपुर से गोड्डा जा रहे थे. शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कार मलिक भागलपुर बूढ़ानाथ चौक निवासी अमित कुमार ने बताया कि चलती कार में अचानक एसी ने काम करना बंद कर दिया. इसके बाद कार में आग लग गई.सूचना पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची.