देवघर: देवपुरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
चांनन थाना क्षेत्र के देवपुरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया गोविंदपुर गांव निवासी कुणाल कुमार अपने घर से बाइक लेकर निकला था। शाम को देवपुरा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के द्वारा धक्का मार दिया गया जिससे वह घायल हो गया।